आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P5-0098 · भाग 5

मलिन विचार आते हैं, साधना-पूजा में तकलीफ — क्या करें? डर का सामना, क्रोध निवारण, प्रेम कैसे आए?

आप करते रहिए। जैसे आप झाड़ू मार रहे हो, कितना भी मन में गंदे विचार आएं आपके अंदर, तो झाड़ू तो साफ कर देगा, अपना काम कर देगा। झाड़ू मारना मत बंद करिए। आप जो भी कर रहे हो, आप करिए। विचार आने दीजिए। आपको क्या करना है विचारों से। नहीं भागना चाहिए। एकदम नहीं भागना चाहिए अपनी जिम्मेदारी से। यह तो परमात्मा की व्यवस्था का उल्लंघन है। आप जिम्मेदारी लिए हो, उसको निभाते हुए आगे बढ़ो। डर का सामना कैसे करें, क्रोध का निवारण करें, जीवन में प्रेम कैसे आए। अपने तरीके से चाहिए, उसका त्याग कर दीजिए, तो क्रोध नहीं आएगा। और प्रेम तब पैदा होगा, जब आपको कुछ नहीं चाहिए। तब आप सामने वाले से बात करेंगे तो वहां प्रेम पैदा होगा। कुछ नहीं चाहिए में आ जाओ। और डर का निवारण करना है तो अपने आप को मजबूत बनाओ।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अपनों की कुटिया में रहने के नियम साधक के लिए सबसे जरूरी बात क्या है ? · 2024-12-31