आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P5-0020 · भाग 5

(वही साधिका) कहते हैं कामना से मुक्त हो जाओ — क्या कामना को पहले प्राप्त कर लो तब मुक्त हो जाएँगे? मैं आर्थिक परेशानी क्लियर करके निडर होकर आना चाहती हूँ; और पीतमपुर का मकान छोड़कर गाँव जाना चाहती हूँ पर डर है कि वहाँ फंस न जाऊँ।

ऐसा नहीं है। अब पता चला कि आपको योग्यता से ज्यादा पाने की कामना है — ये कामना कभी पूरी नहीं होगी। जितनी योग्यता है जो चाहिए मिलेगा; उसके लिए योग्य बनो। खूब पैसा कमा लो तो पैसे से मुक्त नहीं होंगी — उस डर से मुक्त होने की बात है। जरूरत में जीना है; बेसिक जरूरत देख लो। मुंबई और गाँव में बेसिक जरूरत अलग होती है — आप कहाँ रहते हो ये देखो। देख लो कहाँ रहना उचित है। गाँव में नेचर-प्रकृति है; जब लगे कि फंसने वाली नहीं हो तो ठीक। अनुभव लेकर देख लो। एक लाख लोग आ जाएँ तो किस-किस को जवाब देंगे — शरीर की स्थिति है। बैठना एक जैसा होगा; जितना मुझसे हो सकेगा जवाब दूँगा। या जब तक जवाब नहीं मिल जाता यहीं रहो। माँ आए तो बोलना — एक भी नियम टूटना बर्दाश्त नहीं होगा। माँ के लिए ढील कैसे रखूँ? ढील में अस्तर नहीं उठेगा; नियम में ही अस्तर उठेगा। अपना आश्रम बनाना है तो अगर ज्ञान हो तो बनाना; ज्ञान नहीं है तो मत बनाना।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: अगर भक्त न हो तो भगवान का क्या होगा ? क्या भगवान भक्त पर निर्भर हैं ? #bhakt #bhagvan · 2025-07-17