प्रश्नोत्तर P3-0132 · भाग 3
परिवार कहता है — हमने तुम्हारे लिए किया, तुमने माल खाया है तो भरपाई करो। इस हिसाब का क्या करें? भरपाई करने का सही तरीका क्या है?
मैंने किसी को नहीं छोड़ा, लोगों ने मुझे छोड़ दिया, क्योंकि मैं अपनी खोज में निकल गया। हमने माल नहीं खाया, विवाह नहीं किया; तुमने माल खाया है, मलाई खाई है — सब जगह से माल खाया है, तो उसको चुकाना भी तो पड़ेगा; उन्हें भी परावर्तित करो, आध्यात्मिक बनाओ। जब तक कुछ करने लायक हो, वे भरपाई की इच्छा रखेंगे; जब देखेंगे कि अभी रखने के लायक भी नहीं है, तो खुद छोड़ देंगे। अभी तुम उन्हें लायक लग रहे हो, इसलिए तुमसे वसूलेंगे। जैसे नोटबंदी में — जब तक नोट चल रहा था, लक्ष्मी थी, माथे से लगाते थे; जैसे ही बंद हुआ, लोगों ने फेंकना चालू किया। काम के नहीं रहोगे तो तुम्हें फेंक दिया जाएगा; लोग तभी तक आशा रखते हैं जब तक आप काम के दिख रहे हो।
जो हिसाब बताया जाता है कि हमने तुम्हारे लिए किया — तो किया है तो भरो, खाया है तो भरो। हमें बताया जाता था तो हम बोल देते थे — तुम्हारे मां-बाप ने नहीं किया था क्या? तुम्हारे लिए भी तो किसी ने किया था; तुमने किया तो कौन सा नया काम किया? ठीक है, हमसे क्या चाहिए, बोलो — आपको सेवा चाहिए, बताओ; लेकिन यह मत कहो कि हम तुम्हारे लिए... हमें पीढ़ी नहीं बढ़ानी — इतनी बहुएं, इतने नाती-पोते कम हैं क्या? हम वंश नहीं बढ़ाएंगे, सीधी सी बात। आपने किया, ठीक है; आपको क्या चाहिए बोलो, मैं आपके लिए करूंगा। इन सब में हम बेईमानी नहीं करेंगे — आप स्पष्ट बोलो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मां नर्मदा के किनारे सत्संग _ सतगुरु क्या होता है ? / #योगीजी_का_सत्संग · 2025-02-01