प्रश्नोत्तर P20-0200 · भाग 20
इच्छा-अपेक्षा छोड़ना समझ में तो आया, फिर भी यह कठिन क्यों लगता है?
कठिन तब था जब आपको यह बताया नहीं गया था, मालूम नहीं था। मेरे लिए भी कठिन था — लोग बोलते थे मेरा, कर्ता, राग-द्वेष, इच्छा-अपेक्षा से मुक्त हो जाओ, लेकिन कैसे छूटे यह नहीं बताते थे। प्रत्यक्ष ज्ञान के द्वारा मैंने इसे एकदम सरल कर दिया: बता दिया कि कैसे पैदा होता है और कैसे पैदा नहीं होगा — योग्यता से ज्यादा पाने की उम्मीद का त्याग कर दो, पैदा ही नहीं होगा। मैं यह नहीं कहता राग-द्वेष छोड़ो, मैं कहता हूं पैदावार खत्म करो; पैदावार चलती रही और साथ में छुड़ाने का प्रयास भी करते रहे तो जीवन अशांत रहेगा। एक बार पैदा होना बंद कर दिया, तो आगे अपने आप छूट जाएगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इच्छा अपेक्षा क्या है?इससे कैसे मुक्त होते है?(Freedom from Desire & Expectation) Explained in Hindi · 2026-03-07