प्रश्नोत्तर P20-0141 · भाग 20
गुरु जी, कई साल पहले मुझसे गलती हुई — एक गुरु ने सरेंडर करने को कहा, मैंने नहीं किया, वे चले गए; अब भी मन में घुटन है, क्या करूं?
गलती तुमने की, तुम्हारा क्या भाव था, क्या संशय था, यह तुम्हें ही पता है — कुछ तो सोचकर ही बोला होगा, तो फिर भोगो। जब वे थे तभी माफी मांग लेनी चाहिए थी, और क्षमा तब तक मांगनी चाहिए जब तक वे क्षमा न करें — पूछना चाहिए था कि मुझे माफ किया कि नहीं। अब पश्चाताप करते रहो; ईमानदारी और सत्कर्म से जीवन जियो, कभी न कभी भरपाई हो जाएगी तो अपने आप निकल जाएगी। आध्यात्म में आगे बढ़ते रहो और अपना आत्मिक कल्याण करो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02