प्रश्नोत्तर P20-0138 · भाग 20
आप अपने शरीर का ख्याल क्यों नहीं रखते — 13 साल में शरीर की ऐसी हालत क्यों?
आप लोग कहते हो "शरीर खराब कर दिया" — मतलब आप महसूस कर पा रहे हो कि इस आदमी ने शरीर के द्वारा कितनी मेहनत की, और यह आवाज उस तक जाती है। 13 साल में कब खाना, कब पीना, कब उठना-बैठना, मुझे खुद पता नहीं था, सोने की 1% भी फिक्र नहीं थी — बिस्तर है तो ठीक, नहीं तो पत्थर पर सो जाता। अब आप लोग ख्याल रखते हो, तो रख पा रहा हूं; आप जिस दिन छोड़ दोगे, मुझसे नहीं होगा। यह शरीर रहा ही नहीं, मेरा काम रहा ही नहीं — परमात्मा का काम है, वह चाहे जहां ले जाए, इसलिए मैं किसी से नहीं कहता कि लौटूंगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02