आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0136 · भाग 20

आपने कहा था कि ज्ञान प्रचार की गाड़ी डोनेशन के पैसे से नहीं लेंगे — क्यों?

अगर लोग अकाउंट में पैसा कंस्ट्रक्शन, साधकों के भोजन या जमीन के लिए भेज रहे हैं और मैं उस पैसे की गाड़ी ले लूं, तो उस गाड़ी में चढ़ नहीं पाऊंगा, मुझे घुटन होगी — चाहे करोड़ों आ जाएं। या तो खुद के पैसे से (जैसे चैनल से) लूंगा, या कोई गाड़ी दिलाने वाला आएगा; और उसका भी पूरा बैकग्राउंड देखता हूं, ईमानदारी का पैसा होना चाहिए। एक बार किसी ने फोन पर गाड़ी के लिए एक लाख देना चाहा, तो मेरे अंदर से "हां" निकल ही नहीं पाया। पहले साधकों के लिए जमीन ली, उसी पैसे से गाड़ी नहीं ली।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02