आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0129 · भाग 20

आप किसी को सेवा के लिए बुलाते या रोकते क्यों नहीं, और क्या आप पर्सनल सेवा लेते हैं?

मैं किसी को रोकता नहीं — "ठीक है भाई जाओ, आज नहीं तो कल पछताओगे कि क्या खो दिया।" यह मेरा व्यक्तिगत या घर का काम नहीं, परमात्मा व्यवस्था करता है। आज तक न किसी को बुलाया, न भगाया; सबको अपनी-अपनी स्थिति से सेवा और कल्याण का मौका मिला है, और मालूम है इससे अच्छा आने वाला है। पर्सनल सेवा मैं लेता नहीं — कपड़े धोना, आसन लगाना, सारा काम मैं खुद करता हूं। आपने सेवा मांगी है तो बस प्रार्थना रखो कि "इस सेवा की जरूरत मुझे है, इसी से मेरा कल्याण होगा, मैं इसे छोड़ने वाला नहीं।"

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02