प्रश्नोत्तर P20-0121 · भाग 20
गलती पर डांट मिले तो उसे कैसे लें?
गलतियां हो रही हैं तो उसकी डांट भी स्वीकार करो, क्योंकि गलती का पुरस्कार डांट ही है। आपके सामने कोई गलती करता है तो आप भी पुरस्कार में डांट देते हो। और वह डांट अपनेपन में ही डांटता है — और कौन डांटता है? इसलिए बहुत संभल के, परमात्मा को भी धन्यवाद देना है और जिसके लिए सेवा में भेजा है उसे भी — "मुझे सेवा लायक समझा, बहुत लोग थे, मुझे ही चुना।"
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ऐसा क्या करूं, जो तेरी सेवा हो पाए ? #योगीजी_का_सत्संग · 2025-09-02