आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0094 · भाग 20

गुरु जी, सब छोड़कर अकेले अध्यात्म में आगे बढ़ने में डर लगता है — क्या करें?

डर लगता है तो सब मत छोड़ो; सबके साथ जीते हुए आध्यात्मिक जियो, ईमानदारी और सत्कर्म के साथ आराम से यात्रा करो। जैसे बालक मां का पल्लू नहीं छोड़ पाता — शरीर से बड़ा हो गया पर बुद्धि से नहीं, तो उसका पल्लू मत छुड़ाओ; जब समझ अच्छी हो जाएगी, खुद छोड़ देगा। जब लगे कि अब छोड़ सकता हूं, डर नहीं है, तभी आगे की यात्रा होगी; भय में यात्रा क्या करोगे।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: परिवार में मतभेद क्यों होते हैं? | एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण · 2025-07-16