प्रश्नोत्तर P20-0073 · भाग 20
गुरु जी, किसी के शब्दों से उसके बारे में राय क्यों नहीं बनानी चाहिए?
शब्दों के साथ उसका भाव और भोलापन भी पकड़ना चाहिए — किस भाव से कह रहा है। एक साधक ने कहा "मजे लेने आया हूं" — उसका मतलब था कि 51 साल मनमर्जी से जिया, अब यहां पाबंदी और नियम के मजे ले रहा हूं। वही शब्द कोई और कहे तो प्रश्नचिह्न खड़ा हो जाएगा, क्योंकि उसके पीछे दूसरा अर्थ होगा। इसलिए हर व्यक्ति के शब्दों को न पकड़कर उसके स्तर को पकड़ो — वह किस जगह खड़ा होकर क्या कहना चाहता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: परिवार में मतभेद क्यों होते हैं? | एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण · 2025-07-16