आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P20-0067 · भाग 20

गुरु जी, घर में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद रहते हैं — जैसे सुबह उठते ही नहाना, तौलिया कहां रखना, लाइट जलती छोड़ना — इन्हें आध्यात्मिक रूप से कैसे निभाएं?

देखना यह है कि जब कोई हमें कुछ कह रहा है, या हम उसे कह रहे हैं, तो उसमें कोई लॉजिक है, कोई लाभ या हानि है। न लाभ है न हानि, तो उस व्यक्ति से पूछना चाहिए — "आप कह रहे हो ऐसा न करो, मुझे तो इसमें हानि नहीं दिखती; मुझे समझाइए कि गलत कैसे है, मेरी समझ में नहीं आ रहा।" मूल बात समझ में आनी चाहिए, और जिस तरीके से समझ में आया उसी तरीके से सामने वाले से बोलना चाहिए। वह भले चिल्लाए — "मेरी समझ ही इतनी है, मैं क्या कर सकता हूं।"

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: परिवार में मतभेद क्यों होते हैं? | एक आध्यात्मिक दृष्टिकोण · 2025-07-16