प्रश्नोत्तर P20-0025 · भाग 20
गुरु जी, समझने और प्रत्यक्ष होने में क्या अंतर है?
हमने समझा कि मिर्ची तीखी है, पर समझने से तीखापन नहीं आएगा — उसे तोड़कर खाना पड़ेगा। रूप को देखना पड़ता है, स्वाद को मुंह में उतारना पड़ता है; उल्टा कर दिया — मिर्ची आंख में लगा दी और रूप को खा गए — तो क्या होगा? किस इंद्रिय का कहां उपयोग करना है, यह समझ जरूरी है। जानकारी अप्रत्यक्ष थी, काम किया तो प्रत्यक्ष हो गया। खोजते-खोजते जब खोजी बचता है और खोजने को कुछ नहीं बचता, वही सत्य है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ब्रह्म जीव और माया में क्या भेद है ? #yogijikasatsang #aadhyatmik_satsang #livesatsang #gyan · 2024-12-26