प्रश्नोत्तर P20-0002 · भाग 20
गुरु जी, क्या सद्गुरु को छूना या पैर छूना नहीं चाहिए?
ऐसा नहीं है, छू सकते हैं — अभी वृंदावन का एक लड़का आया, पांव भी छुए, गले भी लगा। पर जैसे शिक्षक को सब बच्चे गले लगाना चाहें तो कितनों को लगाएगा? 100-200 लोग पैर छूना शुरू करें तो एक घंटा उसी में जाएगा और सत्संग का लाभ भी नहीं होगा। सब एक साथ दूर से प्रणाम कर दें तो हो गया। लाभ पैर छूने से नहीं, संग से होगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: ब्रह्म जीव और माया में क्या भेद है ? #yogijikasatsang #aadhyatmik_satsang #livesatsang #gyan · 2024-12-26