प्रश्नोत्तर P17-0196 · भाग 17
गुरु जी, तो क्या मैं यह समझूं कि जो भी मेरे सामने आ रहा है — कोई इंसान, पशु-पक्षी, यहां तक कि चींटी भी काट ले — तो यह मेरा कभी किया हुआ वादा है जिसकी वह भरपाई ले रहा है, और उसे काटने दूं?
नहीं, नहीं। प्राकृतिक हो रहा है — जितना काट लिया, उसे हटा दो, क्योंकि अपनी आत्मरक्षा भी तो करनी है। यह गलती मत करना कि क्या पता भरपाई पूरी न हुई हो तो काटने दूं; जब तक आपको पता नहीं चला या जब तक आप हटा नहीं पाए, उतने में उसने भरपाई कर ली। आत्मरक्षा के साथ समझो कि हर शब्द का हिसाब-किताब होगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मूल से मेरा हटना कैसे हुआ ? रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2025-12-21