आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P17-0188 · भाग 17

गुरु जी, रास्ते में कोई जीव मृत पड़ा मिलता है तो मैं उसे रास्ते से हटा देता हूं (या दबा देता हूं) — क्या यह सत्कर्म है?

यह समाज सेवा में आता है — किसी को दुर्गंध नहीं होगी, प्रदूषण नहीं होगा, रास्ता साफ रहेगा — पर इसे सत्कर्म नहीं बोल सकते, क्योंकि उस शरीर में जो था वह जा चुका, उस शरीर के अंदर से कोई आशीर्वाद नहीं दे रहा। जैसे आपका एक बाल गिर जाए तो उसे कोई कुछ भी करे, आपको फीलिंग नहीं होती। अगर कोई जीव तड़प रहा है और आपने उसे हटाया, उसका इलाज कराया — वह सत्कर्म है। सत्कर्म जीवात्मा के साथ होता है — जिसके लिए कर रहे हो, उसकी आत्मा से ही ऊर्जा, आशीर्वाद उठे, क्योंकि आत्मा ही परमात्मा से मिलकर ऊर्जा दे सकती है। देखने वाले हों तो उनके मन से आशीर्वाद मिल सकता है, पर कुल मिलाकर यह सेवा है, सत्कर्म नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: मूल से मेरा हटना कैसे हुआ ? रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2025-12-21