आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0179 · भाग 16

बहुत सी गृहस्थियों में पति कहता है, "मैं तो तुझसे आत्मीय प्रेम करता हूं, देख कितनी महंगी साड़ी ला दी", पर वह अपनी पूरी जिंदगी एक रस के चक्कर में निचोड़ देता है, और पत्नी इसी में लगी रहती है कि किसी तरह इसकी आदत छूटे। वो भी कहेगा मैं तुझसे आत्मीय प्रेम करता हूं। तो वहां मैं कैसे पता करूंगी कि यह आत्मीय प्रेम है या मेरा शोषण है?

मैंने इसके पहले कहा कि अगर आपको लग रहा है तो वो देना बंद करो। वो देना बंद करोगे तो पता चल जाएगा, क्योंकि उसका व्यवहार पूरा बदल जाएगा। आपको लग रहा है कि यह मुझसे आत्मिक प्रेम नहीं करता, इस वस्तु के द्वारा — चाहे वो शरीर का नाम ले — इसे मिल रहा है, इसलिए मुझे इतना ये कर रहा है, तो वो देना बंद करके देखो। फिर उसके व्यवहार में परिवर्तन देखो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: खुद को जांच ने का तरीका #योगी · 2026-02-20