आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0117 · भाग 16

अभी हम चर्चा कर रहे थे कि वह जस्ट आपके पीछे है — उस पर थोड़ा सा प्रकाश डालिए। वो कैसा है?

वो आपके पीछे है, क्योंकि आप उससे हो — यह पक्का है, इसमें तो संशय नहीं है। तो मैं जिससे हूं, वो मेरे पीछे ही तो है। लेकिन वो कैसा है, कैसा नहीं है, जब तक पीछे नहीं मुड़ोगे तब तक नहीं बोल सकते। और पीछे मुड़ोगे तो बोलोगे किससे? क्योंकि तुम तो अब रहे नहीं, और तुम्हारी भाषा ये लोग अब नहीं समझने वाले — ये दूसरी भाषा के लोग हैं। इसलिए जो पहुंचते हैं, वो चाह के भी लोगों से उसकी चर्चा नहीं कर पाते। कैसे चर्चा करें? वो शब्द, दृश्य, रस, गंध, स्पर्श से परे है, तो इन इंद्रियों द्वारा उसकी चर्चा कैसे करें? एक तरफ कह रहे हो इससे परे है, एक तरफ इसी से चर्चा कर रहे हो — तो कैसे करोगे भाई?

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: आखिर परमात्मा है तो हम उससे मिल क्यों नहीं पा रहे हैं ? #yogijikasatsang #aadhyatmik_satsang · 2024-10-12