आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P16-0018 · भाग 16

प्रणाम गुरुदेव, आसपास के लोग प्रभावित ना करें, इसके लिए क्या करना होगा?

सामर्थ्यवान बनो — धन से, तन से, ज्ञान से — फिर किसी का प्रभाव काम नहीं करेगा। अगर आप चाहते हो मुझ पे बारिश ना गिरे, तो रेनकोट पहन लो; अब कहो रेनकोट नहीं है, तो भीगो। सामर्थ्यवान बनिए, बलवान बनिए। चाहते हो ट्रेन में जाऊं और कोई कुछ बोले ना, तो टिकट लेके जाओ। टिकट ही नहीं रहेगा और कहोगे किसी का प्रभाव काम ना करे — तो काली पैंट वाला जो भी आएगा, टीटी लगेगा; जब तक प्लेटफार्म के बाहर नहीं हो जाते, डर बना रहेगा। और टिकट है तो सोचोगे, भाई इधर भी आ जा, चेक कर ले।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: कोई प्रश्न ना होने के बाद कौन सा प्रश्न होना चाहिए ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-16