प्रश्नोत्तर P16-0014 · भाग 16
अगर ससुराल वाले और पति प्रताड़ित करें, तो स्त्री को ससुराल में ही रहना चाहिए या छोड़ देना चाहिए?
कभी भी, कहीं भी दबाव और संकोच में मत रहो। सीधी सी बात: अगर कोई आपका आत्मिक सम्मान नहीं कर रहा है, तो उस जगह, उस व्यक्ति का त्याग करो। त्याग ही परम सुख है — जो मेरा सम्मान नहीं करे, उस जगह, उस व्यक्ति का तुरंत त्याग कर देना चाहिए। हां, यह देखो कि आप सम्मान के लायक काम कर भी रहे हो; अगर आप अपमान के लायक काम कर रहे हो और उम्मीद सम्मान की रखे हो, तब गलती आपकी है। सम्मान के लायक काम करो, सम्मान के लायक जियो, और तब कोई अपमान करता है तो उस जगह, उस व्यक्ति का तुरंत त्याग कर दो। और नहीं कर पा रहे हो तो कमजोर हो — तब एक काम करो, झेलो, और आगे बढ़ो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: कोई प्रश्न ना होने के बाद कौन सा प्रश्न होना चाहिए ? #yogijikasatsang #आध्यात्मिकप्रत्यक्षज्ञान · 2026-06-16