प्रश्नोत्तर P14-0065 · भाग 14
गुरु जी, जो नया आया है, सत्संग भी नहीं जानता, वो पूछता है परमात्मा को कैसे प्राप्त करूं, और आत्मज्ञानी सीधा बोल देता है 'जो प्राप्त है उसको छोड़ दो' — वो तकलीफ में आ जाता है। थोड़ा विस्तार से समझाइए ना?
उसके पास एक रास्ता है — पुराने वीडियो देखे। अगर उसको इतना बताने जाएंगे तो जो लोग बैठे हैं, कुछ समझ के आगे हैं, वो इंतजार करते रह जाएंगे; इसलिए उसे सीधा-सीधा जवाब देना पड़ता है। और वो आगे पूछे ना कि जो प्राप्त है वो छूटे कैसे, क्या-क्या छोड़ना है — किस स्थिति में प्रश्न करता है उससे उसकी स्थिति का पता चलता है। जैसे कोई रास्ता पूछे और आप बताओ इधर से जाना उधर मुड़ जाना, वो कहे हां — तो आप क्या करोगे? अगर वो फिर पूछे कि समझ नहीं आया, तब आप और तरीके से समझाते। संशय हो तो पूछना चाहिए।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06