प्रश्नोत्तर P14-0052 · भाग 14
गुरु जी, बेईमानी के कई प्रकार हैं। अगर एक भी बचा रह गया तो फिर भी नहीं पहुंचेंगे? पूरी तरह कौन मुक्त हुआ है?
हुए हैं ना — जिनका नाम इतिहास में ले रहे हो, वो परमानंद को उपलब्ध हुए हैं; आप भी हो सकते हो। एक-एक छोड़ना चालू करो, आखिरी वाला भी छूट जाएगा, लेकिन कहीं से शुरुआत तो करो। परम सत्ता के नजदीक थे तो दूर क्यों हुए? बेईमानी से, और कोई बात नहीं। महात्मा, भगवान भी हुए तो उनके भी बच्चे हुए, खाए-पिए, घूमे, हर काम किए; बस बेईमानी की वजह से हम उनसे दूर हो गए। ईमानदारी अपना लो, बेईमानी छोड़ दो, बात ही खत्म — इतनी सीधी-साफ बात है, लेकिन घुमा-फिरा के, मसाला लगा के सुनने की आदत है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: इतने सरल ज्ञान को इतना रहस्यमय क्यों बना दिया गया | Why is Simple Truth made so Mysterious? in Hindi · 2026-03-06