प्रश्नोत्तर P14-0015 · भाग 14
गुरु जी, आपकी बताई हुई शिक्षा — ईमानदारी, सत्कर्म — दूसरों के साथ भी शेयर कर सकते हैं क्या?
कर सकते हैं, लेकिन आप बता दीजिएगा कि किसने बताया, नहीं तो अहम भाव खड़ा हो जाएगा। क्योंकि वो पूछेगा, इतनी गहरी बात कहां से बता रहे हो? अगर उसे नाम नहीं बताओगे, फिर आपका अहम भाव खड़ा हो जाएगा और आपको गिरा देगा। तो बोल देना कि इस शब्द को मैंने यहां से उठाया, बस बात खत्म — तब आपका अहम भाव नहीं उठेगा। नहीं तो वो सोचेगा कि आप तो बहुत गहराई में पहुंच गए, फिर आपसे मिलने का उसका तरीका बदल जाएगा, हावभाव बदल जाएगा, फिर बाद में वो आपको भटका देगा। आप बोलिए, लेकिन बोल दीजिए कि इस शब्द को हमने यहां से उठाया, आप भी ले सकते हो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: प्रेम और आनंद में कैसे रहें ? - aadhyatmik pratyaksh gyan Yogi #livesatsang · 2025-04-20