आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P13-0055 · भाग 13

गुरुदेव, एमपी में कब आएंगे?

जब हरियाणा में पूरी तरह मुझे लगेगा कि अपनों की कुटिया सुरक्षित हो गई, यहां के साधक आएंगे, कोई तकलीफ नहीं होगी, कोई कमी नहीं होगी, तो मैं आ जाऊंगा। फिर यहां भी रहूंगा, वहां भी रहूंगा। इसलिए कि बनाने के बाद उसे चलाना भी तो है, उसकी देखरेख भी करनी है, व्यवस्था भी तो देखनी पड़ेगी; ऐसा तो नहीं कि बनाकर चले जाओ। आज मैं यहां भले हूं, लेकिन अपनों की कुटिया का हालचाल लेता रहता हूं, क्योंकि सारी व्यवस्थाएं घुमा-फिराकर पैसे से चलती हैं — बिजली का बिल है, सारी व्यवस्थाएं हैं — तो देखभाल तो करनी पड़ेगी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 14 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-07