प्रश्नोत्तर P12-0181 · भाग 12
इतना बनवा रहे हो — तुम्हारे बाद इतनी प्रॉपर्टी किसकी होगी?
देखिए, अदरपुरा में बनाकर चला आया, वहां तो वो लोग संभाल रहे हैं। यह साधकों का है — ये अपनों की कुटिया सत्य के खोजियों की है, मेरी भी नहीं है; जितने लोग यहां नियम में रहेंगे, उनकी अपनों की कुटिया है, वही यहां के मालिक हैं। घर के गार्जियन की प्रॉपर्टी दिखती तो है, पर उसका उपयोग कौन करता है? वो तो बनाते-संभालते चला जाता है; प्रॉपर्टी उपयोग करने वाले की है। मेरा काम सिर्फ बनाना है, बनाते हुए निकल लेना। जैसे प्रत्यक्ष ज्ञान खोजा तो वो मेरे काम का नहीं रहा — जब मुझे जरूरत थी तब मिल नहीं रहा था, और जब मिला तो मेरा उससे कोई काम नहीं; ये सत्य के खोजियों के लिए है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 15 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-08