आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0112 · भाग 12

अगर मेरे पास किसी और का सामान सिर्फ संभालने को दिया गया है, और सामने किसी की जरूरत है, तो क्या मैं जरूरतमंद को देखकर वो दूसरे का सामान उसे दे सकती हूं?

नहीं। अब सुनिए — जैसे कोई बैंक में कैशियर है। सामने कोई पासबुक लेकर आया, लेकिन उसके खाते में पैसा नहीं है, और वो कह रहा है मेरा बेटा बीमार है। कैशियर ने उसे दे दिया, तो उसे भरना पड़ेगा — अपने पॉकेट से। क्योंकि उसको परमिशन सिर्फ इतनी मिली थी कि अकाउंट में जितना पैसा हो, साइन-पेपर देखकर दे देना; ₹1 भी ज्यादा दे तो उसे भरना पड़ेगा। वहां मानवता नहीं चलेगी, तो हर जगह आपकी मानवता भी नहीं चलेगी। आपका अधिकार कितना है? दूसरे के सामान पर मेरा अधिकार नहीं है। अगर लगे कि नहीं दूं तो सामने वाला मर जाएगा, और आप दोगे, तो फिर उसकी भरपाई करो। कैशियर के पास बहुत पैसा होता है, चाहे तो 10-20 लाख किसी को ऐसे दे दे, लेकिन शाम को बिना हिसाब दिए काउंटर से हट ही नहीं सकता, गेट से निकलेगा ही नहीं — एक-एक रुपए का हिसाब दो, उसके बाद आप जा सकते हो। आपकी योग्यता देखकर आपको ऐसी जगह बैठाया गया है, लेकिन शाम को हिसाब होने वाला है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: बिना हिसाब के तू जा नहीं पाएगा #योगी · 2026-09-17