प्रश्नोत्तर P12-0090 · भाग 12
देखने में तो ऐसा आता है कि हम 80-90% तो ईमानदार ही हैं, थोड़ा-बहुत ही हमसे गलत होता है; पर आप कहते हैं कि या तो हम पूरे ईमानदार हैं या पूरे बेईमान। "दाल में नमक जितना तो चलता है" — अगर पूरी दाल ही प्योर कर दें, तो क्या आत्म कल्याण अपने आप हो जाएगा?
यह परसेंटेज का कैलकुलेशन आप अपने आप को बचाने के लिए लगाते हो, लेकिन बच नहीं पाओगे — नाव में छेद एक हो या निन्यानवे। या तो आप ईमानदार हो या बेईमान; दोनों नहीं हो सकते। आदमी या तो मर गया या जिंदा है — ऐसा थोड़ी कहोगे कि 80% मर गया, 20% बाकी है; बीमारी परसेंटेज में हो सकती है, मृत्यु नहीं। और हां, ईमानदारी के साथ सत्कर्म भी, क्योंकि पिछला भी तो है। "ईमानदारी मुक्ति है, बेईमानी बंधन" — यह कोई साधारण लाइन नहीं, चार वेद, 18 पुराण, छह शास्त्र — सबका निचोड़ यही है। हर व्यक्ति इस धरती पर दो में से एक अपनाकर जी रहा है; जो दोनों में से कुछ नहीं पकड़े, वह या तो अबोध है, या पागल, या मंदबुद्धि, या आत्मज्ञानी। पहले आपको पता होना पड़ेगा कि मैं कहां खड़ा हूं, मैं क्या हूं; जब यही नहीं पता, तो लक्ष्य तक पहुंच ही नहीं पाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04