प्रश्नोत्तर P11-0200 · भाग 11
सत्कर्म अचानक से होता है या प्लानिंग से? और असली दान क्या है?
अचानक से भी होता है, और प्लानिंग से भी कर सकते हो — जैसे खूब भोजन बना लिया, रोटी-सब्जी लेकर निकल गए कि जो भूखा मिलेगा उसे खिलाऊंगा; किसे, मुझे नहीं पता; यह सत्कर्म होगा। जो आपके पास (बचा) है उसे देते हो तो सेवा है; और जो आपकी जरूरत है उसमें से देते हो — जैसे चार रोटी खाते हो और दो दे दो — वह असली दान है। नर्मदा तट पर एक बालक मुझसे बोला, इतने जीव-जंतु भूखे घूमते हैं, मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैंने पूछा, इसके लिए किया क्या? 100 भूखे हैं और तुम एक को भी खिला दो, तो एक आंकड़ा तो कम किया। और घर से नहीं, पहले अपने हिस्से का देना चालू करो, तब समझ आएगा कि देना क्या होता है; बचा हुआ तो कोई भी दे सकता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 11 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-11