प्रश्नोत्तर P11-0152 · भाग 11
(वही साधक) आज धन-वैभव खूब है, फिर भी घुटन क्यों है? और मेरे बच्चे मेरी इज्जत क्यों नहीं करते?
30 साल पहले लोग गरीब थे, लेकिन शांति और मस्ती से जीते थे। आज घुटन इसलिए है क्योंकि बेईमानी से धन इकट्ठा कर रहे हैं; जब स्रोत ही अशुद्ध है, तो उससे जितनी व्यवस्था होगी, अशुद्धि ही आएगी। पहले मां-बाप बच्चों को संस्कार देते थे — ईमानदारी से जीना; अब कहते हैं बस पैसा कमाना, चाहे लूट लो। आपके घर में कोई काम करने वाला बेईमानी करते पकड़ा जाए, तो क्या करोगे? निकालोगे। एक बेईमान की इज्जत बेईमान भी नहीं करता — बेईमान भी ईमानदार नौकर, ईमानदार साथी की उम्मीद रखता है। तो आपने व्यापार में बेईमानी की, तो बच्चे आपकी इज्जत कैसे करेंगे? आप भटक रहे हो, तो उसके जिम्मेदार आप हो; इसे स्वीकार करो और सत्संग से सारी बातें समझो, आप परम शांति की तरफ बढ़ते जाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 11 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-11