प्रश्नोत्तर P11-0146 · भाग 11
आत्मिकता से किसी से लेनदेन करें, और अहंकार से करें — इसका हमारे और सामने वाले के आत्मिक स्तर पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
आत्मिकता से लेनदेन करोगे तो सामने वाले को भी समझ में आएगा, उसके भाव का भी शुद्धिकरण होगा, सुधार आएगा। अहम भाव में करोगे तो उसे भी ठेस पहुंचेगी; आप तो भटक ही गए, वह भी भटक सकता है अगर उसकी समझ विकसित नहीं हुई — वह भी अहंकार, मान के चक्कर में जी रहा है, तो ईंट का जवाब पत्थर से देगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 11 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-11