प्रश्नोत्तर P11-0138 · भाग 11
क्या गुरु कृपा करने से पहले परीक्षा लेने के लिए हमारे सामने लालच रखता है?
गुरु कोई व्यक्ति विशेष नहीं है, गुरु ज्ञान का प्रतीक है; प्रकृति खुद परीक्षा लेती है। विद्यार्थी बिना परीक्षा के क्लास पास नहीं कर सकता, किसी पद पर जाना है तो इंटरव्यू देना पड़ेगा — हर जगह परीक्षा देनी पड़ेगी। कोई कहे मैं राम का भक्त हूं — भक्ति कब समझ में आएगी? जब रास्ते में उसे अथाह धन की जरूरत हो, धन ना मिले तो मर सकता हो, और सामने रावण की प्रतिमा सोने की और राम की प्लास्टिक की हो — तब वह क्या उठाता है, उस समय भक्ति का पता चलेगा। विपरीत परिस्थितियों में भक्ति का पता चलता है, अनुकूल में नहीं; जैसे रिश्तेदारों-दोस्तों का पता विपत्ति में चलता है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 11 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-11