आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0119 · भाग 11

क्या मरने के बाद एक बार हम अपने स्वरूप को देखेंगे, पूर्ण होंगे? जैसे मुस्लिम कॉन्सेप्ट है कि मरने के बाद एक बार अल्लाह के सामने जाएंगे।

पूर्ण तो आप इसी शरीर में हो सकते हो, मरने के बाद थोड़ी ना। मरने के बाद तो जिस स्थिति में आप गए हो, अगला शरीर तैयार है। अल्लाह के सामने बनके क्या जाते हैं — हो सकता है राक्षस बनके जाएं। अगर सजा सुनाने के लिए दर्शन हो रहा है, तो वह दर्शन थोड़ी ना है; राजा किसी आदमी को मृत्युदंड सुना रहा है, तो क्या वह राजा का दर्शन हुआ? जैसा कर्म है, वैसा लेकर जाएगा; अपराधी जज के सामने अपराधी बनके ही जाएगा, समान नागरिक बनके नहीं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18