आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0084 · भाग 11

बचपन की कई बातें बड़े होकर भूल जाते हैं, पर कुछ चीजें 15-20 साल बाद भी नहीं निकलतीं; कहीं दिख जाएं तो और ज्यादा होता है। वे कब खत्म होंगी?

वह आपके हिसाब से खत्म नहीं होगी। आपको लग रहा है वह छोटी चीज है; जैसे एक करोड़पति ने किसी के ₹2 छीन लिए, और पता चला कि वे ₹2 उसकी पूरी जिंदगी की कमाई थे — आप 2 लाख भी दे दो, उसकी घुटन आपका पैसा नहीं भर पाएगा। अपने से किसी की तुलना मत करिए। और ध्यान रखिए — जहां आप जलील हुए, वहां बदले की भावना अभी भी है; लेकिन जिसे आपने जलील किया, उसका क्या? इसमें हम स्वार्थी हो जाते हैं। जितनों को इंसल्ट किया, क्या उन्हें ढूंढ पाओगे? नहीं; तो प्रकृति को समर्पण कर दो, जैसे हिसाब-किताब करना होगा, कर लेगी।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18