प्रश्नोत्तर P11-0071 · भाग 11
आप कहते हैं हम पैदा नहीं होते, जीव पैदा होते हैं, हम पर तीन गुण चिपकते हैं। और बुद्धि को राजसिक कहा गया है। तो क्या ये गुण बुरे हैं?
चिपकाया कौन है? आप ही ना। तमोगुण हो, रजोगुण हो, सतोगुण — चिपकाया हमने, तो निकालना भी पड़ेगा; जब तक उसमें हैं, जन्म-मरण है। बुद्धि गलत कहां है? यह हाथ ना गलत है, ना सही; उपयोग कहां कर रहे हो? किसी कमजोर को बिना मतलब मार रहे हो तो गलत, और उसके सुधार के लिए मार रहे हो और आपका अधिकार है, तो सही — मार दोनों स्थिति में रहे हो। जहर से दवाइयां भी बनती हैं। उपयोग का भाव क्या है, यही मुख्य है — कर्म के पहले और कर्म के बाद के भाव से फल का निर्णय होता है, सिर्फ कर्म से नहीं।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18