प्रश्नोत्तर P11-0067 · भाग 11
पहले वीडियो में देखा था कि आप आसानी से सबसे बात करते थे, खूब प्रश्नोत्तरी होती थी। अब इतना स्ट्रिक्ट माहौल क्यों है?
पहले था, लेकिन लोगों का ऐसा बर्ताव रहा कि मुझे ऐसा करना पड़ा। एक बार एक महिला-पुरुष बोले, बहुत इमरजेंसी बात एकांत में करनी है; मेरे पास 16-18 घंटे सत्संग से समय नहीं था, फिर भी नहाने जाते समय मिला — बोले, मेरी भैंस बहुत बीमार है, रखूं कि बेचूं? एक साधक ने चावल चढ़े हुए बुलाया और सलाह दी कि यहां दान पात्र रखो; मैंने कहा, परमात्मा भी आकर कह दे तो दान पात्र नहीं रखूंगा, जिसके लिए आए हो वह करो। लोगों को हमने खूब समय दिया, पर लोगों ने दुरुपयोग किया। पर उस परेशानी में भी मेरे मुखारविंद से ज्ञान ही निकला, वीडियो बने, लाखों लोगों को लाभ हो रहा है — गंगा से गंगाजल ही निकलेगा; मेरा ज्ञान कुएं की तरह है, जब तक कोई निकालेगा नहीं, सोते से और पानी नहीं आएगा। लेकिन अब वीडियो बन चुके, वीडियो बनाने का भाव खत्म हो गया। अब भाव यह है कि मुझसे सिर्फ जिज्ञासु बात करे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18