प्रश्नोत्तर P1-0193 · भाग 1
जब मैं पैसा, शोहरत, मान बढ़ाना चाहता था तो नहीं बढ़ रहा था और मैं ज्यादा परेशान था। अब मैं मान, पैसा, ऐश नहीं चाहता, लेकिन वह अपने आप बढ़ रहा है। इसमें क्या होता है?
जैसे आप व्रत रख लो — आपने भी महसूस किया होगा — कोई कह दे कि दो दिन से व्रत है, तो लोग आपको बहुत कुछ खिलाना चाहते हैं, क्योंकि आप छोड़े हो। सामान्य खाओ तो सामान्य खिलाएंगे। घर में कोई एक हफ्ते व्रत रखे, तो देखो उसकी किस तरह सेवा करते हैं, अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाकर देते हैं। कोई कह दे कि छह महीने का निर्जला व्रत है, तब तो गांव टूट पड़ता है। मेरे यहां एक महिला साधना करने आई थीं, मेरे सान्निध्य में उन्होंने व्रत रखा, तो लोग आए कि दर्शन करना है। मैंने कहा, उनके दर्शन से क्या होगा? अभी तो वे लिप्त हैं, पता नहीं व्रत भी किस भाव से रखा है।
तो जैसे आप छोड़ोगे, वे चीजें आपके पास और आएंगी। लेकिन मुझे ईमानदारी, सत्कर्म से रहना है। क्योंकि परीक्षा तभी होती है — जैसे कोई पद पर है, तो वह बेईमान है या ईमानदार, यह तब पता चलता है जब रिश्वत सामने आती है। तो आप छोड़ रहे हो, तो उसी समय पता चलेगा कि छोड़ने का नाटक कर रहे हो या सच में छोड़ रहे हो। आपकी बात बिल्कुल सही है — जैसे आप छोड़ोगे, लोग आपके पास और लेकर आएंगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: मुझे दान चाहिए ही नहीं #योगी · 2026-10-04