प्रश्नोत्तर P1-0139 · भाग 1
कभी-कभी मुझे लगता है कि मैंने (सब) छोड़ दिया।
लगता है ना कि छोड़ दिया। छोड़ दिया होता तो सत्य में स्थिर हो जाता ना। लगना और होना — दोनों में फर्क है। लगता है छोड़ दिया, लेकिन छोड़ा नहीं है। तो मुझे हर जगह से अपने आप को छुड़ाना पड़ेगा। इसीलिए तो मैं कहता हूं कि जरूरत में जियो, क्योंकि तुम सीधा नहीं छोड़ सकते — तुम किसी कामना में उसमें घुसे हो। जब तक वह कामना और इच्छा नहीं हटेगी, तब तक उस पिंड से, उस वस्तु से तुम निकल नहीं सकते।
तो वह कामना मेरे अंदर क्यों आई? कहां से आई? वजह क्या बनी? क्या मेरी जरूरत थी? अगर कोई पिंड मुझे परेशान कर रहा है, तो आखिर मैं उसमें घुसा क्यों? मुझे गहराई से यह देखना है। जिस कारण से मैं घुसा हूं, वह कारण देखना है, और फिर अपने आप को निकाल लेना है। जब समझोगे तो निकल जाओगे; अगर समझोगे नहीं तो निकल नहीं पाओगे।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 19 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-12